प्रदीप जायसवाल ने किया नई सरकार को समर्थन देने का ऐलान

do-Work-and-give-results-minister-pradeep-jaiswal-instruct-to-officers

भोपाल।प्रदेश में 17 दिनों से जारी नाटक का अंत हो गया है, 15 सालों के बाद प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार 15  महिनों में ही गिर गई है। सीएम कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया है। वही  निर्दलीय विधायक और कांग्रेस के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बीजेपी की नई सरकार को समर्थन देने का किया ऐलान।सीएम की पीसी के दौरान ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

निर्दलीय विधायक और सरकार में खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि अब जिस पार्टी की सरकार होगी, उसे समर्थन देंगे। उनकी भाजपा से चर्चा हो चुकी है। जायसवाल कल रात तक कांग्रेस के साथ थे। सरकार की इस स्थिति के लिए जायसवाल ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यह निर्णय लेना पड़ा। भाजपा के सामने वरिष्ठता को सम्मान देने की मांग रखी है।

बता दे कि बीते दिनों ही जायसवाल ने इस बात के संकेत दिए थे।जब बीते दिनों मीडिया में बीजेपी द्वारा सरकार गिराने और हॉर्स ट्रेडिंग की खबरें चल रही थी तब कैबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बयान दिया था कि यदि कमलनाथ की सरकार गिरती है और भाजपा सरकार बनाने की स्थिति में आती है, तो वह जिले व क्षेत्र के विकास के लिए अपनी जनता व समर्थकों की सलाह पर भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन दे सकते हैं। जिले व क्षेत्र के विकास के लिए हमारा विकल्प हमेशा खुला रहेगा।इस पर गोविंद सिंह ने उनसे इस्तीफा भी मांग लिया था, लेकिन जब छह-सात विधायक वापस लौट आए थे तब मंत्री ने फिर अपने बयान पर पलटी मारी और कहा था कि कमलनाथ सरकार को मेरा पूरा समर्थन रहेगा। मीडिया ने मेरा बयान तोड़ मरोड़कर पेश किया है।हालांकि तबतक मंत्री का बयान तेजी से वायरल हो चुका था और सरकार की भी जमकर किरकिरी हुई थी। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जायसवाल जितना पलड़ा भारी होगा इस्तीफा दे देंगे।आज सीएम कमलनाथ के इस्तीफे के ऐलान के पहले ही उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी और नई सरकार कोसमर्थन देने का फैसला किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews