बंगाल में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे प्रहलाद सिंह पटेल, ममता सरकार को घेरा

बंगाल में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे प्रहलाद सिंह पटेल, ममता सरकार को घेरा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मोदी सरकार (Modi Government) में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल (Prahlada Singh Patel) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सिलीगुड़ी के नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज (North Bengal Medical College of Siliguri) में भर्ती 10 साल की दुष्कर्म (Rape) पीड़िता से मुलाकात की और डॉक्टरों (Doctor) से उसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान पटेल ने डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिवार को भी ढांढस बंधाया ।

यह भी पढ़े… डोनाल्ड ट्रम्प का Twitter अकाउंट परमानेंट सस्पेंड

इस दौरान वे अस्पताल में फैली गंदगी को देख भड़क गए और ममता सरकार (Mamta Government) पर जमकर हमला बोला।पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के पास है, बावजूद इसके यहां ये हाल है। TMC कार्यकर्ता पर लगे दुष्कर्म के आरोप को लेकर पटेल ने कहा कि बंगाल की सरकार (Government of Bengal) और तृणमूल का यह वीभत्स चेहरा है। महिला हो या मासूम बच्चियां, सभी के साथ अपराध हो रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जिसके आरोप टीएमसी कार्यकर्ता पर लगे थे।  पहले तो पुलिस ने केस दर्ज किया गया लेकिन जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने दबाव डाला तो आनन-फानन में केस दर्ज किया गया। इस मामले में गिरफ्तार (Arrest) हुआ युवक टीएमसी का ब्लाक अध्यक्ष बताया जाता है। पीड़िता परिवार से बातचीत के बाद केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि बंगाल की संस्कृति काफी आदर्श मानी जाती रही है, बावजूद इसके ऐसी घटनाएं सरकार और कानून व्यवस्था (Law and order) को कलंकित करने वालीं हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews