
भोपाल| कोरोना (Corona) संकट काल में लॉकडाउन (Lockdown) के कारण अर्थव्यवस्था डगमगा गई है| आने वाले समय में उद्योगों पर इसका असर देखने को मिलेगा| इसके लिए सरकार राज्य में निवेश (Investment) आकर्षित करने की तैयारी में जुट गई है| सरकार (Government) ने निवेश आकर्षित करने के लिये राज्य सरकार को सुझाव देने के लिये उद्योगपतियों की समिति गठित की है|
उक्त समिति के संयोजक प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सह-संयोजक प्रमुख सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग होंगे। समिति राज्य शासन को प्रदेश में वृहद तथा एमएसएमई में बड़े स्तर पर निवेश आकर्षित करने के लिये अपने सुझाव एवं अनुशंसाएं देगी।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

