पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, इनके होंगे तबादले

Preparations-for-major-reshuffle-in-police-department

भोपाल।

राज्य सरकार एक बार फिर पुलिस विभाग में  बड़े फेरबदल की तैयारी में है। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले होने है।इसमें तीन दर्जन से ज्यादा एएसपी और डीएसपी शामिल है।हालांकि बीते दिनों ही दर्जनों एएसपी और डीएसपी के तबादले किए गए थे। वही पुलिस मुख्यालय निरीक्षकों और उपनिरिक्षकों के तबादले की सूची तैयार कर रहा है।

खबर है कि राज्य शासन द्वारा अफसरों के तबादलों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई है, हालांकि कुछ चुनिंदा और पसंदीदा अफसरों के तबादले कर भी दिए थे, लेकिन प्रशासनिक और राजनैतिक कारणों के चलते कई अफसर बच गए, जिनकी सूची जारी ना हो सकी। लेकिन अब राज्य सरकार ने लिस्ट पर अंतिम मोहर लगा दी है,हालांकि इसमें कुछ और नाम भी जोड़े गए है। माना जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद करीब तीन दर्जन अफसरों के तबादले किए जा सकते है।वही पुलिस विभाग भी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादलों की लिस्ट जारी कर रहा है, जो रक्षाबंधन के बाद जारी की जा सकती है, हालांकि जिले स्तर पर पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है।हाल ही में सागर और खंडवा में तबादले किए गए थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews