मध्य प्रदेश में यात्री बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, खर्च करने पड़ सकते हैं ज्यादा रुपए

bus operators, indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में आम जनों को अब महंगे बस किराए का भी झटका लग सकता है| कोरोना काल में बुरी तरह प्रभावित हुए बस संचालकों और बस ुनियनों की मांग पर जल्द ही राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में बस किराया  (Bus Fare) बढ़ाया जा सकता है| किराए बढ़ाने की मांग लम्बे समय से चल रही है| लेकिन उपचुनाव के कारण किराया नहीं बढ़ाया गया था| अब शासन नए साल में किराया बढ़ाने की स्वकृति दे सकता है|

सूत्रों के मुताबिक, बस किराये में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगर मांग के मुताबिक 50 फीसद यात्री किराया बढ़ता है तो यात्रियों को प्रदेश भर में संचालित 35000 से अधिक यात्री बसों में सफर करने के लिए एक स्र्पये प्रति किलोमीटर रुपये की जगह डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा।

बस असोसिएशन का कहना है कि साल 2018 में यात्री बसों का किराया बढ़ा था, तब से किराया नहीं बढ़ाया गया। इस बीच डीजल के दाम भी बढे हैं| इसलिए किराए में वृद्धि जरूरी है| कोरोना काल में बसों का सञ्चालन नहीं हुआ और फिर अनुमति के बाद भी पूरी तरह बसों का संचालन नहीं हुआ| उनमें कोरोना काल से पहले की अपेक्षा 30 फीसद कम यात्री सफर कर रहे हैं। इससे बस संचालकों को प्रति बस चार से पांच हजार रुपये प्रतिदिन घाटा उठाना पड़ रहा है। शासन को अंतिम फैसला लेना है। जल्द ही यात्री किराया बढ़ने की उम्मीद है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews