
Jitu Patwari Press Conference Bhopal
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं और उनके एक बयान ने प्रदेश में सियासी हलचल बढ़ा दी है, राष्ट्रपति ने बैतूल में कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समुदाय को भले ही कोई ‘वनवासी’ कहे लेकिन वास्तव में वे ‘आदिवासी’ हैं। अब इस बयान के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है और भाजपा पर हमलावर है , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को उनके बयान के लिए धन्यवाद दिया है।
जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो खुद आदिवासी हैं उन्होंने एक बहुत बड़ा बयान दिया है उन्होंने बीजेपी और RSS को किनारे करते हुए उनको चुनौती देते हुए देश के सामने अपनी बात कहीं है मैं उसका स्वागत करता हूँ, उन्होंने कहा राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी हमेशा से इस भावना को बल देते रहे हैं कि आदिवासी आदिकाल से इस धरती के वासी हैं लेकिन भाजपा और आरएसएस इसे चुनौती देती थी और इन आदिवासियों को वनवासी कहती थी।
कई योजनायें वनवासियों के नाम से भाजपा सरकार ने चलें लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इसका विरोध किया और अब हमारी उस पूरी भावना को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महसूस किया, आत्मसात किया है मैं इसके लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद देता हूँ, अब आदिवासी समाज को भी महसूस होगा कि कांग्रेस का जो विचार है वही राष्ट्रपति ने कहा है और वही मूल विचार है।
भाजपा नेताओं पर आदिवासियों की जमीनें बेचने के आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आदिवासी समाज की जमीन अन्य लोग नहीं खरीद सकते हैं , लेकिन मध्यप्रदेश में भाजपा के विधायक, उनके मंत्री, उद्योगपतियों में माध्यम से इसे खरीद रहे हैं, नेताओं के माध्यम से आदिवासियों की 1 लाख 36 हज़ार हेक्टेयर जमीन बिकी है जिसकी अनुमति सरकार ने दी है , इसकी जांच की जाए और समीक्षा हो राष्ट्रपति इसपर संज्ञान ले।
कांग्रेस की सरकार बनी तो जमीन घोटाले की जाँच होगी
जीतू पटवारी ने कहा कांग्रेस की सरकार 2028 में बनी तो इस मामले समीक्षा की जाएगी, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जहां कहीं भी अनियमितता या अवैध तरीके से भूमि हस्तांतरण पाया जाएगा, वहां दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आदिवासी समाज की जमीन उन्हें वापस दिलाई जाएगी।
सीएम के नौसिखिया और दो कौड़ी वाले बयान पर पलटवार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नौसिखिया वाले बयान पर जीतू पटवारी ने कहा कि वे हमारे सवालों से डरते हैं नहीं तो ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते, उन्होंने कहा सवाल पूछने वाला नौसिखिया नहीं होता है, अगर वह हमें नौसिखिया, दो कौड़ी का कहेंगे , पप्पू का चप्पू कहेंगे तो उन्होंने धन्यवाद , उनकी गालियों से हमें फायदा होगा।
समय बतायेगा मेरा और दिग्विजय सिंह का रिश्ता क्या है
प्रेस कांग्रेस के दौरान जीतू पटवारी और दिग्विजय के वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा, उन्होंने कहा मेरा और दिग्विजय सिंह का रिश्ता पिता पुत्र समान है , दिग्विजय सिंह ने मुझे हमेशा सपोर्ट किया, भाजपा ने वीडियो को मेन्युप्लेट किया है समय बतायेगा मेरा और दिग्विजय सिंह का रिश्ता क्या है।
मैं महामहिम राष्ट्रपति जी का साधुवाद करता हूँ कि उन्होंने BJP और RSS द्वारा आदिवासी समाज के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले “वनवासी” शब्द पर आपत्ति दर्ज करते हुए स्पष्ट किया कि आदिवासियों को “वनवासी” कहना उचित नहीं है।
यह वही विचार है, जिसे आदरणीय @RahulGandhi जी और कांग्रेस पार्टी… pic.twitter.com/ID6wjPHcfV
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 19, 2026
मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं और उनके संरक्षित उद्योगपतियों द्वारा आदिवासियों की लगभग एक लाख छब्बीस हजार हेक्टेयर भूमि खरीदी गई है।
कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इन सभी भूमि सौदों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जहां कहीं भी अनियमितता या अवैध तरीके से भूमि हस्तांतरण पाया जाएगा,… pic.twitter.com/qHqlQaxzGa
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 19, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

