कलेक्टर के फैसले के बाद पुजारियों का ऐलान, भोपाल के सभी मंदिर खुलेंगे

कलेक्टर के फैसले के बाद पुजारियों का ऐलान, भोपाल के सभी मंदिर खुलेंगे

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में कोरोना (Corona) संक्रमितों के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर तरुण पिथोड़े (Collector Tarun Pithode) ने शहर में धार्मिक स्थलों को नहीं खोले जाने का निर्णय लिया है| इस बीच मां वैष्णो धाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर के पुजारी एवं व्यवस्थापक व संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि सोमवार से भोपाल के लगभग सभी मंदिर (Temple) खुलेंगे, मां वैष्णो धाम आदर्श नो दुर्गा मंदिर पर महामृत्युंजय मंत्र से हवन भी होगा| उन्होंने कहा कलेक्टर अपने आदेश पर पुनर्विचार करें|

दरअसल, देश भर में 8 जून से मठ, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारे और शिवालय सब खुलने जा रहे हैं, लेकिन भोपाल में कोई भी धार्मिक स्थल नहीं खोला जाएगा। यह निर्णय रविवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में सभी धर्मों के प्रमुखों से बातचीत के बाद कलेक्टर ने लिया है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जब शॉपिंग मॉल खोल सकते हैं बाकी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोल सकते हैं पर मंदिर नहीं, उन्होंने कहा जहां पर जगत के पालनहार रहते हैं भक्त और भगवान का अटूट रिश्ता है, भक्तों के बगैर भगवान अधूरे और भगवान के बगैर भक्त अधूरा है| इसलिए मंदिर समिति के लगभग सभी लोगों ने यह निर्णय लिया है कि कल भोपाल के सभी मंदिर खोले जाएंगे और भक्तों का प्रवेश होगा|

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा जिस प्रकार आज कलेक्टर साहब ने वक्तव्य जारी किया है कि आगामी 15 तारीख तक भोपाल के धर्मस्थल नहीं खोले जाएंगे, कलेक्टर ने कहा कि भोपाल के धर्मगुरुओं के साथ उनकी चर्चा हुई है और इसके पश्चात निर्णय लिया गया है| लेकिन भोपाल के सभी प्रसिद्ध मंदिर के मठाधीश या पुजारी उस बैठक में उपस्थित नहीं थे| कलेक्टर साहब ने यह भी कहा है कि मंदिरों में अभी व्यवस्था नहीं है और व्यवस्था होने के बाद मंदिर खोले जाएंगे, कलेक्टर साहब से निवेदन है कि लगभग सभी मंदिर खुलने के लिए तैयार हैं चाहे बिरला मंदिर और गुफा मंदिर हो भवानी चौक हो कालीघाट हो आदर्श नो दुर्गा मंदिर और श्रीजी मंदिर हो, सभी मंदिरों में व्यवस्था है|

तिवारी ने कहा देवताओं को अपने भक्तों से ढाई महीने से दूर रख रखा है, इसलिए मंदिर समिति के लगभग सभी लोगों ने यह निर्णय लिया है कि कल भोपाल के सभी मंदिर खोले जाएंगे और भक्तों का प्रवेश होगा| शासन के आदेशों का पालन करेंगे कोई भी व्यक्ति, कोई भी भक्त दर्शन करने आएगा तो उसे रोका नहीं जाएगा| पट खुलेंगे सिर्फ हम शासन के आदेशानुसार कार्य करेंगे किंतु मंदिर कल ही खोले जाएंगे| इस बात का समर्थन गुफा मंदिर से पंडित लेखराज शर्मा, बढ़ वाले महादेव मंदिर समिति कायस्थ पूरा पंडित प्रमोद पुरोहित एवं एवं लगभग सभी मंदिर के पुजारियों से बात हुई है और सभी मंदिर कल खोले जाएंगे, जिन मंदिरों में व्यवस्थाएं नहीं हो वह पुजारी अपनी इच्छा से ना खोलें लेकिन लगभग मंदिर भोपाल के कल खोले जाएंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews