प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी देखी इसलिए वो गरीब का दर्द जानते है – रामेश्वर शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी देखी इसलिए वो गरीब का दर्द जानते है – रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गरीबी देखी है, वह जानते है जब बारिश होती है तो कच्चे मकान में रहने वाले परिवार को किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने देखा है गीली लकड़ियों और कंडे से माताओं बहनों को खाना बनाने में कितनी परेशानी होती है । कभी किसी गरीब ने नही सोचा था कि अपने परिवार के लिए पक्की छत का जो सपना उसने देखा है वो कभी पूरा भी होगा । राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले मेरे जैसे अनेक जनप्रतिनिधियों नेताओ ने कभी नही सोचा था कि सरकार पक्का घर बनवाएगी । परन्तु निश्चित रूप से प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी ने यह अकल्पनीय कार्य को करके दिखाया आज भारत में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के माध्यम से करोड़ो परिवारों को पक्की छत नसीब हो सकी । यह बात मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने मेंडोरी में प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में नागरिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कही ।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में वेबिनार के माध्यम से कोरोना काल मे मध्यप्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्मित 1 लाख 75 हज़ार आवासों का ग्रह प्रवेश किया गया इसी तारतम्य में हुज़ूर विधानसभा के ग्राम मेंडोरी में नव निर्मित 3 प्रधानमंत्री आवास में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने हितग्राहियों के साथ फीता काटकर ग्रह प्रवेश किया । शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव-गरीब-किसान-युवा- बेसहारा के उत्थान में निरन्तर जुटे है । कोरोना संक्रमण काल मे पीड़ित मानवता की सेवा हो अथवा आत्म निर्भर भारत के माध्यम से रोजगार के नए अवसर स्थापित करना भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार की अभिनव एवं वंदनीय पहल है । मध्यप्रदेश में आज जिन हितग्राहियों ने अपने अपने आवासो में ग्रह प्रवेश किया उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

हुज़ूर विधानसभा में निर्मित 165 आवासों में हुआ ग्रह प्रवेश
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि आज हुज़ूर विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 165 नव निर्मित प्रधानमंत्री आवासों में आज हितग्राहियों द्वारा ग्रह प्रवेश किया गया है उन्होंने सभी को बधाई दी । शर्मा ने कहा कि आवास निर्माण की प्रक्रिया निरन्तर जारी है । हर गरीब को पक्की छत के संकल्प को पूरा किया जाएगा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews