मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव ने खुद को किया क्वॉरेंटाइन

मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव ने खुद को किया क्वॉरेंटाइन

भोपाल 20 मार्च को कोरोना पाॅजीटिव पत्रकार से मुलाकात के बाद अब प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया है। प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने स्वयं को 15 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर लिया है।

उन्होंने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि भोपाल में कोरोना पाॅजीटिव पत्रकार 20 मार्च को विधानसभा सचिवालय आए थे। इस दौरान वो भी उनके संपर्क में आए थे और इसी वजह से उन्होने खुद को क्वॉरेंटाइन करने का फैसला लिया है। उन्होंने सचिवालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी कहा है कि जो भी इन पत्रकार के संपर्क में आए हैं वे सभी स्वयं को क्वॉरेंटाइन करें एवं मेडिकल चैकअप कराएं।

बता दें कि भोपाल बीते दिनों प्रोफेसर कॉलोनी में पॉजिटिव मिली लड़की के पत्रकार पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ये पत्रकार 20 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस पत्रकार वार्ता में कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान किया था। पत्रकार में संक्रमण सामने आने पर कमलनाथ ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं इस खबर के बाद से उनके संपर्क में आए पत्रकारों में हड़कंप मच गया है, साथ ही कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews