मध्य प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टर्स ने आयुष्मान योजना में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ मोर्चा खोला

private hospital

Madhya Pradesh Ayushman Yojana Doctors Protest : आयुष्मान योजना में नंबर वन पर रहने वाले मध्यप्रदेश में लगातार आयुष्मान से जुड़ी अनियमितता के मामले सामने आते रहते है इसी बीच अब मध्य प्रदेश के समस्त प्राइवेट अस्पतालों ने आयुष्मान योजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, दरअसल मध्य प्रदेश के प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टर्स ने अब इस योजना में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध जताया है।

जताया विरोध 

उनका आरोप है कि  प्रदेश के निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत होने वाले इलाज के बाद समय पर सरकार की तरफ़ से किया जाने वाला भुगतान नहीं हो रहा है,निजी अस्पतालों के  प्रतिनिधिओं ने गुरुवार को भोपाल स्थित आयुष्मान योजना के दफ्तर पहुँचकर अपना विरोध जताया, यहाँ पर प्रदर्शन कर रहे चिकित्सकों ने सरकार से जल्द इस योजना में हो रही अनियमितता को रोकने की माँ की। वही  प्राइवेट अस्पतालों के प्रतिनिधियों का साफ तौर पर कहना है कि तकरीबन 7 माह से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अब तक आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को पेमेंट नहीं मिल पाया है यदि अब भी बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है तो वह सभी आयुष्मान योजना का बहिष्कार करेंगे और अनशन पर भी बैठेंगे।  आयुष्मान योजना के अंतर्गत संचालित होने वाले डॉक्टरों का कहना है कि अगर जल्द ही सरकार की तरफ से पेमेंट नहीं किया गया तो हम आयुष्मान योजना से इलाज अपने अस्पतालों में बंद कर देंगे।

[dgv_vimeo_video id=”788667295″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews