अभिभावकों से जबरन फीस नहीं मांग सकते निजी स्कूल, होगी कार्रवाई

school news

भोपाल। लॉक डाउन के दौरान स्कूलों को बंद रखा गया है, लेकिन कुछ निजी स्कूल पालकों पर फीस भरने का दवाब बना रहा है| शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने आदेश जारी कर निजी स्कूलों के खिलाफ कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा है कि अगर किसी स्कूल द्वारा अभिभावकों से जबरन फीस मांगी गई तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर में कई निजी स्कूलों की ओर से अभिवावकों को फीस जमा करने के लिए मैसेज भेजे जा रहे है। कोरोना के खतरे के चलते सरकार ने स्कूलों में 14 अप्रैल तक के लिए छुट्टी घोषित की है। इस दौरान स्कूलों में एक दिन भी क्लास नहीं लगी, लेकिन मार्च और अप्रैल पूरे माह की फीस अभिभावकों से मांगी जा रही है। हालांकि, इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी सीबीएसई व आईसीएसई से संबंद्घ स्कूलों में बकाया फीस 30 अप्रैल तक जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूल प्रशासन द्वारा लेट फीस लेने पर भी रोक लगाई गई। लेकिन स्कूलों द्वारा फीस मांगी जा रही है|

राजधानी में दो स्कूलों की शिकायत मिलने के बाद डीईओ ने गुरुवार को आदेश जारी कर निजी स्कूलों के खिलाफ कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। अब जबरन फीस मांगी गई तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews