100 रूपये के लॉटरी टिकिट पर मिला 1 करोड़ इनाम, हाउसवाइफ के नाम खुली बंपर खुशियां

100 रूपये के लॉटरी टिकिट पर मिला 1 करोड़ इनाम, हाउसवाइफ के नाम खुली बंपर खुशियां

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं जब किस्मत अच्छी हो तो ऊपरवाला छप्पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ पंजाब (Punjab) के अमृृतसर (Amritsar) में रहने वाली रेणु चौहान (Renu Chauhan) के साथ। हाउसवाइफ (Housewife) रेणु चौहान ने 100 रूपये का लॉटरी का टिकिट खरीदा था और इसपर उन्हें 1 करोड़ का इनाम (1 Crore prize) मिला है।

रेणु चौहान अमृतसर में लॉरेंस रोड पर रहती हैं। उन्होने उन्होने कुछ समय पहले 100 रूपये में एक लॉटरी का टिकिट खरीदा था। पंजाब राज्य के लॉटरी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी ड्रॉ (Punjab State Dear 100 + Lottery Draw) का परिणाम 11 फरवरी 2021 को निकला था और इसमें पहला ईनाम टिकिट नंबर डी-12228 के खाते में गया। ये भाग्यशाली टिकिट रेणु चौहान ने खरीदा हुआ था। इनाम की घोषणा होने के बाद रेणु ने लॉटरी टिकिट के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करा दिए हैं और जल्द ही इनाम राशि एक करोड़ उनके खाते में जमा कर दी जाएगी।

बता दें कि मध्यमवर्गीय परिवार में रहने वाली रेणु एक हाउसवाइफ हैं और उनके परि कपड़ों की दुकान चलाते हैं। रेणु का कहना है कि लॉटरी का टिकिट जीतना और वो भी पहला प्राइज़, किसी सपने की तरह है। इस राशि से उनके जीवन में बहुत परिवर्तन होगा और वो कभी कल्पना भी नहीं कर सकती थी कि 100 रूपये की राशि 1 करोड़ में बदल जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews