सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लापता भाई की तलाश के लिये मांगी मदद

सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लापता भाई की तलाश के लिये मांगी मदद

भोपाल। सिंधिया समर्थक कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई ने उनके लापता होने को लेकर राज्यपाल को पत्र लिखा है। आपको बता दें कि सिंधिया समर्थक विधायक बेंगलुरू में हैं और उनका अपने घरवालों से भी कोई संपर्क नहीं है।
इस बीच हाटपिपल्‍या के कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि 9 मार्च 2020 की शाम से उनके भाई मनोज चौधरी घर वापस नहीं आये है जिसके कारण परिवारजन काफी परेशान है। हमने बहुत कोशिश की पर उनका कोई पता नहीं लग रहा है।

कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी से पता चला है कि मेरे भाई मनोज चौधरी को बेंगलुरू के एक रिसोर्ट मेंर कैदी बनाकर रखा गया है। उसके बाद मेरे पिता नारायण चौधरी मध्य प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी के साथ 12 मार्च 2020 को बेंगलुरू भी गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि बीजेपी नेताओं ने मनोज चौधरी को कैद कर रखा है। मनोज चौधरी के पिता ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो बीजेपी नेताओ ने उनके साथ मारपीट की और फिर कर्नाटक पुलिस ने मंत्री जीतू पटवारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
बलराम चौधरी ने राज्यपाल से अपने भाई मनोज चौधरी को बीजेपी नेताओं की कैद से रिहा कराने की अपील करते हुए बीजेपी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews