
भोपाल
मध्यप्रदेश जेल मुख्यालय ने जेल में बंदियों के परिजनों से मुलाकात पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है। इसे लेकर महानिदेशक जेल संजय चौधरी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
इस पत्र में कहा गया है कि कोविड 19 के बचाव के लिए जेलों में कैद बंदियों और उनके परिजनों की सुरक्षा की दृष्टि से बंदियों की परिजनों से मुलाकात पर रोक 31 अगस्त 2020 तक बढ़ाई जाती है। ये आदेश प्रदेश के समस्त जेल अधीक्षकों को भेज दिया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

