प्रोटेम स्पीकर ने खेतों में उतरकर जाना सोयाबीन का हाल, PM फसल बीमा योजना से दिया जाएगा मुआवजा

प्रोटेम स्पीकर ने खेतों में उतरकर जाना सोयाबीन का हाल, PM फसल बीमा योजना से दिया जाएगा मुआवजा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट|
अतिवर्षा की वजह से सोयाबीन की फसल में कीड़े लग गए है । अनेक स्थानों पर जल भराव की वजह से सोयाबीन पूरी तरह नष्ट हो गया है । हुज़ूर विधानसभा के लगभग ऐसे 45 से अधिक गांवों का दौरा गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने किया । इस दौरान श्री शर्मा ने बताया कि अतिवर्षा से खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के माध्यम से दिया जाएगा ।

गुरुवार को सुबह 11 बजे से भौरी, बरखेड़ा सालम, सपेरा बस्ती, बकानिया, पाटनिया, तूमड़ा, फंदा, साइसता खेड़ी, टीला खेड़ी, खारपा, खारपी, कोडिया, बढझिरी, सर्वर, खुरचनी, रातीबड़, सिकंदराबाद, ईंटखेड़ी, लखा पुर, खजूरी आदि गांवों के किसानों के बीच पहुँचे । शर्मा ने खेतो में उतरकर किसान बंधुओ के साथ पीले और काले पड़े सोयाबीन का अवलोकन किया । शर्मा ने बताया 100 प्रतिशत सोयाबीन खराब हो चुका है इसमें कीड़े लग चुके है जिससे अब यह पनप नही सकता ।

प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना से मिलेगा मुआवजा, सर्वे के निर्देश
प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि अतिवर्षा से खराब हुई सोयाबीन की फसल का मुआवजा प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना के माध्यम से दिया जाएगा । शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी इस ऐतिहासिक बीमा योजना का लाभ किसान बंधुओ को मिले इसके लिए शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार सक्रिय और निरन्तर प्रत्यनशील है । मुआवजा राशि प्रत्येक किसान को मिले इसके लिए जरूरी है कि वह बीमा की प्रीमियम राशि जमा करें । शर्मा ने 3 दर्जन से अधिक गांवों के किसान बंधुओ से बीमा राशि का प्रीमियम जमा करने का आग्रह किया । उन्होंने संबंधित अधिकारीयो को प्रीमियम राशि जमा करने में किसानों का भरपूर सहयोग करने के निर्देश दिए ।

कर्ज माफी के फेर में डिफॉल्टर हुए किसान भी ले सकेंगे बीमा योजना का लाभ – रामेश्वर शर्मा

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने गांव गांव में रुक रुक कर किसान बंधुओ को अवगत कराया कि कर्ज माफी के फेर में उलझ कर जो किसान डिफॉल्टर हो गए है ऐसे किसान भी अपना खाता किसी अन्य बैंक में खुलवाकर प्रीमियम राशि जमा कर सकते है जिससे उनकी ख़राब फसल का मुआवजा मिल सकेगा । शर्मा ने बताया 760 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम राशि जमा की जा रही है । जिससे अधिकतम बीमा राशि 38000 रुपए प्रति हेक्टेयर किसान बंधुओ को दिया जा सकेगा ।

बरखेड़ा में ओटले पर बैठ की जन सुनवाई, बोले घर घर जाकर जमा कराएं प्रीमियम
3 दर्जन से अधिक गांवों के दौरे पर निकले प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने प्रोटोकॉल छोड़ ओटले पर बुजुर्ग किसानो के साथ बैठकर की जन सुनवाई । इस दौरान शर्मा ने एसडीएम हुज़ूर क्षितिज शर्मा को निर्देश दिए कि समस्त गांवों के राजस्व निरीक्षक और पटवारी गिरदावली पूर्ण करें साथ ही पंचायत सचिव, ग्राम सेवक, चौकीदार के साथ मिलकर घर घर जाकर गांव के प्रत्येक किसान की प्रीमियम राशि जमा कराने में उनकी मदद करें ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews