प्रोटेम स्पीकर जलाए दीप, आतिशबाजी के साथ रामलला के स्वागत की तैयारी

प्रोटेम स्पीकर जलाए दीप, आतिशबाजी के साथ रामलला के स्वागत की तैयारी

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

बुधवार को अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा । श्रीराम मंदिर निर्माण से उत्साहित भूमि पूजन की पूर्व संध्या 4 अगस्त मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अपने युवा सदन मालवीय नगर स्थित कार्यालय को रंगबिरंगी रोशनी से रोशन किया।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ युवा सदन पर दीपमाला से जय श्रीराम लिख कर गंगनचुंबी आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। शर्मा ने कहा कि 500 सालों के बाद यह अवसर प्राप्त हुआ है इस अवसर के लिए लाखों राम भक्तों ने अपनी कुर्बानी दी है। हम प्रभु श्रीराम के मंदिर का अभिवादन उसी तरह करने को तैयार है जैसे लंका विजय के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या आये थे, तब उनका स्वागत जिस जोश और उमंग के साथ किया गया था वही इसिहास हम दोहराना चाहते है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews