रानी कमलापति-निजामुद्दीन के बीच 17 और 18 अक्टूबर को चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन में आरक्षण सुविधा का लाभ एवं ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।
train cancell

Jabalpur-Yeshwantpur Express route changed

दीपावली पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-हज़रत निजामुद्दीन-रानी कमलापति के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

जाने का शेड्यूल

यह गाड़ी रानी कमलापति से प्रस्थान कर विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। यह पूजा स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति-हज़रत निजामुद्दीन के बीच दोनों दिशाओं में दिनांक 17.10.2025 एवं 18.10.2025 को संचालित होगी। इस स्पेशल ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कुल 22 कोच होंगें।

यह रहेगा शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशन विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा ठहराव कर रात 20:15 बजे हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01662 हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से रात 21:25 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशन मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, बीना, विदिशा ठहराव कर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews