लापरवाही की मिली सजा, बिजली कंपनी का क्लर्क निलंबित, जूनियर इंजीनियर को नोटिस, आउट सोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त

लापरवाही की मिली सजा, बिजली कंपनी का क्लर्क निलंबित, जूनियर इंजीनियर को नोटिस, आउट सोर्स कर्मचारी की सेवा समाप्त

MP News : शासन के कार्य में लापरवाही करना बिजली कंपनी के क्लर्क को भरी पड़ गया है, कंपनी ने कार्यालय सहायक यानि क्लर्क को निलंबित कर दिया है साथ है  एक जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जीरापुर संभाग के वितरण केन्द्र छापीहेडा में पदस्थ कार्यालय सहायक श्रेणी – तीन सुरेश कुमार पवार को उपभोक्ताओं को अनुचित लाभ पहुँचाने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि राजगढ़ वृत्त के जीरापुर संभाग के छापीहेडा वितरण केन्द्र में कार्यरत सुरेश कुमार पवार द्वारा अपनी आईडी का प्रयोग करते हुए 119 विद्युत उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शनों में 1 किलो वाट से कम लोड कर अनुचित लाभ पहुँचाने की अनियमितता की साथ ही कर्तव्य में लापरवाही बरतने एवं विद्युत चोरी पर अंकुश न लगाये जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में श्री पवार का मुख्यालय जीरापुर कार्यालय नियत किया गया है। इस मामले में एक जूनियर इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है एवं बाह्य सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews