20 के नोट पर पुष्पा का दीपू के नाम प्यार भरा संदेश वायरल, यूजर्स बोले-26 से पहले ले आओ

वायरल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक 20 का पुराना नोट तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। इस नोट के माध्यम से एक प्रेमिका अपने प्रेमी से उसे भगा ले जाने की गुहार लगाती नजर आ रही है। यह नोट पुष्पा नाम की एक प्रेमिका ने अपने दीपू नाम के प्रेमी के लिये भेजा है और इस पर एक प्यार भरा संदेश भी लिखा।

यह भी पढ़े.. कोरोना संकटकाल के बीच शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा- इनको 1000 रुपए देगी सरकार

नोट पर लिखा है ‘प्रिय दीपू जी, मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे अपने साथ भगा ले चलो। तुम्हारी पुष्पा, आई लव यू’। हालांकि यह नोट पिछले साल मार्च 2020 का बताया जा रहा है और लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान भी खूब वायरल हुआ था लेकिन अब 26 अप्रैल 2021 से पहले एक बार फिर ट्वीटर और व्हाट्सएप (Tweeter and whatsapp) पर तेजी से वायरल हो रहा है।वही ट्वीटर पर यूजर्स भी यह नोट को शेयर कर दीपू से पुष्पा को लाने के लिए कह रहे है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

इस वायरल मैसेज से साफ पता चल रहा है कि कोई पुष्पा नाम की लड़की है जिसकी शादी आने वाले 26 अप्रैल को है लेकिन वो शादी से पहले अपने प्रेमी दीपू से भगा ले जाने को कह रही है । यह पहला मौका नही है, इससे पहले बीते लॉकडाउन के दौरान ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ खूब वायरल हुआ था और अब यह नोट तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्वीटर पर यूजर ने कुछ इस तरह के किए ट्वीट

https://twitter.com/Isha5384/status/1384774729899278336

https://twitter.com/Samar_Bhosle/status/1369660513475387395

https://twitter.com/FROMKALYUG/status/1384145179779559430

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews