उपचुनाव से पहले तबादलों पर सवाल, अजय सिंह बोले-‘तत्काल निरस्त हो नियुक्तियां’

उपचुनाव से पहले तबादलों पर सवाल, अजय सिंह बोले-‘तत्काल निरस्त हो नियुक्तियां’

भोपाल । उपचुनाव (By-Election) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार हो रहे तबादलों (Transfer) को लेकर सियासत गरमा गई है| पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (Ajay Singh) ने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में सरकारी अधिकारी कर्मचारियों की गई पदस्थापनाओं को तत्काल निरस्त करके इन विधानसभा क्षेत्रों में सारी नियुक्तियां पैनल मंगाकर चुनाव आयोग द्वारा किए जाने और जन अभियान परिषद को भंग करके चुनाव वाले क्षेत्रों में उनका आवागमन प्रतिबंधित करने की मांग चुनाव आयोग से की है | श्री सिंह ने इस संबंध में एक ज्ञापन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (Chief Election Officer) को सौंपा है |

अजय सिंह ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अलोकतांत्रिक ढंग से गिराने के बाद अब इन उप चुनाव क्षेत्रों में मतदान और मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रपंच अभी से रच रही है | उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उपचुनाव वाले जिलों में कई अधिकारियों कलेक्टर से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण कर चुनाव को प्रभावित करने वाले भाजपा द्वारा नियंत्रित अधिकारियों की नियुक्तियां की गई है| यही नहीं जन अभियान परिषद जिसमें सारी नियुक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई है उन्हें इन उप चुनाव क्षेत्रों में गांव-गांव में भेजा गया है जो कि भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं | श्री सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग तत्काल जन अभियान परिषद के संविदा कर्मियों और कर्मचारियों को उपचुनाव वाले क्षेत्रों में किए जाने वाले आवागमन प्रतिबंधित करें |

श्री अजय सिंह ने कहा कि निष्पक्ष स्वतंत्र मतदान कराने जाने के लिए जरूरी है की भाजपा सरकार द्वारा निज हित के उपयोग के लिए किए जा रहे तंत्र के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग अंकुश लगाएं| पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि चुनाव आयोग तत्काल निम्नलिखित बिंदुओं पर कार्यवाही करे और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनावों के लिए इन क्षेत्रों पर निगरानी के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाए|

-विधानसभा उपचुनाव वाले जिलों में जो भी नियुक्तियां की गई हैं वे तत्काल निरस्त की जायें|
-सभी 24 विधानसभा उपचुनाव वाले जिलों में चुनाव आयोग पेनल मंगाकर नियुक्तियां करे|
-जन अभियान परिषद् को भंग करके इसके सभी संविदा कर्मियों/कर्मचारियों का उपरोक्त जिलों में आवागमन प्रतिबंधित किया जाए |
-सभी उपचुनाव वाले क्षेत्रों में अभी से विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त हों |
-सभी 24 विधानसभा उपचुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए स्थानीय कर्मचारियों के स्थान पर बाहरी कर्मचारियों के दल भेजे जायें|
-इन उपचुनावों की विशेष परिस्थिति को देखते हुए वी वी पेट पर्चियों की शत प्रतिशत गणना करने का आदेश किया जाए |
-प्रत्येक मतदाता को आधार कार्ड से जोड़ा जाए तथा आधार कार्ड के आधार पर मतदान की व्यवस्था हो|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews