रेलवे भर्ती बोर्ड ने किया भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी

Railway Recruitment 2024

Annual Calendar Released for Recruitment in Railways :  रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है इसकी जानकारी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा दी गई।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा द्वारा रेलवे में भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेंडर इस प्रकार रहेगा।
1. जनवरी–मार्च (सहायक लोको पायलट)
2. अप्रैल–जून (तकनीशियन)
3. जुलाई–सितंबर
(अ). गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, स्नातक स्तर (लेवल 4, 5 एवं 6)
(ब) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी, पूर्व स्नातक स्तर (लेवल 2 एवं 3)
(स) जूनियर इंजीनियर
(द) पैरा मेडिकल स्टॉफ
4. अक्टूबर–दिसंबर
(अ) लेवल 1
(ब) मिनिस्ट्रियल एवं अन्य श्रेणियां

इन नियमित भर्तियों के लाभ :-

• यदि कोई एक प्रयास में उत्तीर्ण नहीं हो सका तो अधिक अवसर
• हर साल पात्र बनने वालों को समान अवसर
• चयनित लोगों के लिए बेहतर करियर प्रगति
• तेज़ भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियाँ
• रेलवे द्वारा रिक्तियों का अधिक सही आकलन
• आरआरबी/आरआरसी द्वारा पैनल में शामिल होने के बाद उम्मीदवारों को तत्काल नियुक्ति और प्रशिक्षण।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews