बेटिकिट यात्रियों से एक साल में भोपाल रेल मण्डल ने वसूला 27 करोड़ से भी ज्यादा जुर्माना

indian railway

RAIL NEWS : पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मण्डल ने 2023-24 वित्तीय वर्ष में  टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 366516 मामले पकड़े, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 276072990/- वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 353113 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 173986305/- वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 3102 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपये 644895/- वसूला गया।

इतने मामलें पकड़े 

इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 722731 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल लगभग रुपये 450704190/- रेल राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया नें कहा कि हम टीम भावना से कार्य करते हुए रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल मण्डल रेल प्रशासन अपने रेल उपभोक्ताओं को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है, साथ ही रेल राजस्व बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews