गर्मियों में रेल्वे की सौगात, वाया-इटारसी होकर चलेगी दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन

यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जायेगी।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जायेगी।
यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 01417 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनांक 25.04.2024 एवं 29.04.2024 को पुणे स्टेशन से 06.30 बजे प्रस्थान कर 20.05 बजे इटारसी पहुँचकर 20.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले  दिन 12.00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।
वापसी का शेड्यूल 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01418 दानापुर-पुणे  स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.04.2024 एवं 30.04.2024 को दानापुर स्टेशन से 13.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 05.25 बजे इटारसी पहुँचकर 05.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 19.45 बजे पुणे स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खंडवा,  इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन-इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 18 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
यात्रीगण कृपया  समर स्पेशल ट्रेनों की अधिक जानकारी के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा/एनटीईएस/ 139/रेल मदद से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews