गर्मियों में यात्रियों को रेल्वे की सौगात- चलेगी रानी कमलापति-रीवा-समर स्पेशल ट्रेन

mp train news

RAIL NEWS :  रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति के मध्य समर स्पेशल ट्रेन 15-15 ट्रिप चलाई जा रही है।

गाड़ी का शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 02173 रानी कमलापति-रीवा समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.04.2024 से 27.07.2024 (प्रत्येक शनिवार)को रानी कमलापति स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान कर, 23.08 बजे विदिशा ,अगले दिन (रविवार) को 00.20 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02174 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.04.2024 से 27.07.2024 (प्रत्येक शनिवार) को रीवा स्टेशन से 12.30 बजे प्रस्थान कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 18.45 बजे बीना, 19.50 बजे विदिशा और 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बीना ,विदिशा, सागर, दमोह ,कटनी मुड़वारा ,मैहर और सतना स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कम्पोजीशन- इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित प्रथम सह- द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 डिब्बे रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews