मध्य प्रदेश में चक्रवात का प्रभाव, इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

मध्य प्रदेश में चक्रवात का प्रभाव, इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन संभागों के जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं गरज चमक की स्थिति के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है। राजस्थान की ओर ऊपरी हवाओं में बने चक्रवात के चलते प्रदेश के चंबल, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या गरज चमक की स्थिति के साथ बौछारें पड़ सकती है।

जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बादल छाए रहे है। चक्रवात के असर के कारण राजधानी भोपाल में बूंदाबांदी हो सकती है। इस सिस्टम के चलते मौसम का मिजाज एक दो दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। रीवा संभाग के जिलों में सामान्य से कम, भोपाल, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रीवा में दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल में धूप खिलने से दिन में लोगों को ठंडी से राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 27 .3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम 13़ 2 डिग्री अंकित हुआ।
अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में मामूली रुप से उतार-चढाव हो सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews