MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज को बारिश के आसार

mp weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक अवदाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते मध्यप्रदेश (MP) के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे है।मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अगर ज्यादा देर रुका तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा जैसे इन जिलों (Disteict) में भी बारिश होगी, इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी चल सकती है वही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।मौसम विभाग ने आज सोमवार (Monday) को दो संभागों और एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े…MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक इस सिस्टम के प्रभाव से दो-तीन दिन तक अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुककर बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद 14 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसका असर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 अक्टूबर को दिखने लगेगा। इस वजह से सोमवार से ही प्रदेश के दक्षिणी और कुछ पूर्वी क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। एक के बाद एक सिस्टम बनने से मानसून के अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में विदा होने की संभावना बढ़ गई है।

इन जिलों में शुरु हो सकती है बारिश

विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर के चलते मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते शहडोल, मंडला और होशंगाबाद संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अगर ज्यादा देर रुका तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा जैसे इन जिलों में भी बारिश होगी. इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी चल सकती है. साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.

यह भी पढ़िए…जानिए मध्यप्रदेश में 13 अक्टूबर के मौसम का हाल

इन जिलों में गरज चमक के साथ बौछार

शहडोल और होशंगबाद संभागों के जिलों, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, बुरहानपुर

इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

शहडोल संभाग के जिलों और नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर

इन जिलों में हुई बारिश

पिछले चौबीस घंटे में इंदौर, होशंगाबाद, शहडोल और रीवा संभागों के जिलों में कही कही बारिश हुई।सबसे ज्यादा तापमान होशंगाबाद में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वही सबसे कम तापमान मंडला में 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

mp weather

mp weather

mp weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews