प्रदेश में 4 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी किया yellow alert

प्रदेश में 4 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने जारी किया yellow alert

भोपाल। कोरोना के कहर के बीच मौसम के मिज़ाज ने भी लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। हालांकि शनिवार को मौसम साफ रहा, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला 4 अप्रैल तक रहेगा। हालांकि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के चलते अरब सागर और हिंद महासागर में प्रति चक्रवात बन रहा है, जिस कारण फिर प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटों में सिवनी, बालाघाट, मंडला, बैतूल, छिंदवाड़ा और अनूपपुर सहित कुछ और स्थानों पर बारिश की संभावना है, इस दौरान तेज़ आंधी भी आ सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इस स्थानों पर yellow alert जारी किया है। बता दें कि yellow alert के दौरान मौसम के खतरे के प्रति सचेत रहने को आगाह किया जाता है। यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल होता है और लोगों को कहा जाता है कि आने वाले मौसम को लेकर खुद को तैयार रखें। खंडवा बुरहानपुर में भी बौछारें पड़ सकती हैं लेकिन राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews