विश्वास सारंग ने रायसेन रेप मामले पर कहा “मध्यप्रदेश में दरिंदों को किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा”, कांग्रेस और टीएमसी पर बोला हमला

कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि उनका नेतृत्व चुनावों को गंभीरता से नहीं लेता है और पार्टी गुटबाजी में बंटी हुई है। वहीं, टीएमसी पर उन्होंने घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि वो देश की अखंडता को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।
MPBSE Result

Vishwas Sarang

रायसेन दुष्कर्म मामले में आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दरिंदा कहीं भी रहे..पुलिस उसे पकड़ेगी और अपना काम करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को गुरुवार देर रात भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र में कुछ स्थानीय युवकों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार किया और भोपाल से गोहरगंज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने भागने और पुलिस की राइफल छीनने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया जिसमें उसके पैर में गोली लगी है।

रायसेन घटना पर विश्वास सारंग की कड़ी प्रतिक्रिया

विश्वास सारंग ने रायसेन की घटना पर कहा कि “हमने पहले ही कहा था कि दरिंदा कहीं भी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उसने भागने की कोशिश की है तो पुलिस ने उसका शॉर्ट एनकाउंटर किया है। ऐसे दरिंदों को बख्शा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश में इस तरह की हरकतें करने वालों को कोई जगह नहीं मिलेगी। कानून सख्त कार्रवाई करेगा और ऐसी नज़ीर पेश की जाएगी कि कोई इस तरह की हिमाकत न कर सके।”

कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर तंज

इस बीच बिहार चुनाव में कांग्रेस नेताओं द्वारा बैठक में दी गई कथित गोली मारने की धमकी पर विश्वास सारंग ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव चल रहे थे और राहुल गांधी मध्यप्रदेश में जंगलों में घूम रहे थे, मानो वे जंगली जानवरों से वोट मांगने आए हों। उन्होंने कहा कि जब किसी पार्टी का सर्वोच्च नेता ही चुनाव को गंभीरता से नहीं लेता है तो फिर समीक्षा किस बात की। सारंग ने कहा कि यदि कांग्रेस अपनी हार की सही समीक्षा करेगी तो उसका कारण राहुल गांधी ही होंगे, क्योंकि उनके कारण ही कांग्रेस लगातार हार रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब ‘गॉन केस’ हो चुकी है और पूरी तरह गुटों व गिरोहों में बंटी हुई है।

टीएमसी पर लगाया आरोप

इसी क्रम में SIR और NRC पर टीएमसी नेता फिरहाद हकीम के ‘पांव तोड़ने’ वाले बयान पर भी विश्वास सारंग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान देने वाले लोग दरअसल घुसपैठियों को संरक्षण देने वाले हैं, जो घुसपैठियों के माध्यम से इस देश के आम नागरिकों के अधिकारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और टीएमसी के नेता देश की एकता और अखंडता को कमजोर करना चाहते हैं। लेकिन हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि घुसपैठियों को इस देश में कहीं जगह नहीं मिले और इस देश पर भारतीय नागरिकों का ही अधिकार रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews