मप्र की माटी के लाल मनीष आतंकी हमले में शहीद, सीएम बोले- वीर सपूत पर गर्व है

मप्र की माटी के लाल मनीष आतंकी हमले में शहीद, सीएम बोले- वीर सपूत पर गर्व है

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में हुए आतंकी हमले (Terrorist attack) में मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) का लाल शहीद हो गया| राजगढ़ जिले के खुजनेर निवासी मनीष कारपेंटर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। शहीद जवान मनीष कारपेंटर का मंगलवार को राजगढ़ के खुजनेर में अंतिम संस्कार होगा।

जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के बारामूला स्थित सलोसा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यहां कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। आतंकियों से मुठभेड़ में मनीष कारपेंटर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान आखिरी सांस ली।

सीएम ने दुःख व्यक्त, कहा वीर सपूत पर गर्व हे
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि ‘ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश को अपने वीर सपूत पर गर्व है।’

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews