शिवराज के बाद राकेश सिंह का उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज

शिवराज के बाद राकेश सिंह का उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज

भोपाल।
भिंड जिले की जौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले ही राजनैतिक पार्टियों ने जीत का दावा करना शुरु कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज के बाद अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बड़ा दावा किया है। राकेश सिंह का कहना है कि बीजेपी पूरी तरह से अगले उपचुनाव के लिए तैयार है और हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी ही ये उपचुनाव जीतेगी ।इससे पहले आज सुबह ग्वालियर में शिवराज ने यह दावा किया था।चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं के जीत के दावों ने कांग्रेस मे हलचल पैदा कर दी है, वही सियासी गलियारों में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है।

आज जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए राकेश ने कहा कि जनता का प्रदेश सरकार से मोहभंग हो चुका है। जनहित की योजनाओं को बंद किये जाने से जनता में आक्रोश है।भ्रष्टाचार को प्रदेश में खुला संरक्षण मिल रहा है । प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार के मंत्रियों, विधायकों के अलावा किसी की सुनवाई नहीं कर रही है।बीजेपी पूरे तौर पर अगले उपचुनाव के लिए तैयार है और हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी ही ये उपचुनाव जीतेगी। इससे पहले आज ग्वालियर पहुंचे शिवराज ने दावा किया था कि जौरा विधानसभा में जीत दर्ज करने के साथ प्रदेश में फिर भाजपा लौटेगी और प्रदेश में मचा हाहाकार खत्म होगा।

बता दे कि कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा के निधन के बाद जौरा लोकसभा सीट खाली हो गई है।अगले छह महिनों के अंदर इस सीट पर उपचुनाव होना है।ऐसे में दोनों दलों ने तैयारियां शुरु कर दी है। लेकिन भाजपा का लक्ष्य है कि इस सीट को जीतकर झाबुआ सीट की पराजय का बदला लिया जाए। साथ ही विधानसभा के 109 की संख्या को फिर से हासिल किया जाए। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें तो जल्द ही कुछ बड़े नेताओं को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। संभावना है कि चंबल-ग्वालियर में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को सीट जिताने की बागडोर सौंपी जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews