Ram Mandir : दिग्विजय सिंह ने फिर मुहूर्त का मुद्दा उठाया, कहा- “प्रभु हमें क्षमा करना”

Ram Mandir : दिग्विजय सिंह ने फिर मुहूर्त का मुद्दा उठाया, कहा- “प्रभु हमें क्षमा करना”

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम जन्मभूमि पर राममंदिर का भूमिपूजन (Ram mandir bhumi pujan) होने जा  रहा है। इससे ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने एक बार फिर मुहूर्त को लेकर ट्वीट (tweet) किया है और कहा है कि ये निर्माण निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो यही प्रार्थना है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से दिग्विजय सिंह लगातार राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन के मुहूर्त को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होने कहा था कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अखिल कोटि ब्रह्मांड नायक हैं,लेकिन “भाजपा”अपने राजनैतिक स्वार्थ और सत्ता के अहंकार में, सनातन धर्म की मान्यताओं और शास्त्रीय मर्यादाओं को ताक पे रख कर “रामलला” पर अवैध “क़ब्ज़ा” करना चाहती है,जिसे ये देश कभी माफ़ नहीं करेगा।

अब फिर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि भगवान रामलला के मंदिर का शिलान्यास वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरित हो रहा है। हे प्रभु हमें क्षमा करना, ये निर्माण निर्विघ्न रूप से संपन्न हो यही हमारी आपसे प्रार्थना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews