धीरेंद्र शास्त्री बोले- माता सीता का हरण करने वाले रावण का समूल वंश नाश हुआ, राम मंदिर में कुकृत्य करने वाला महादंड पायेगा

विश्व हिन्दू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, चंपत राय पर लग रहे आरोपों के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि SIT जाँच कर रही है मामला दर्ज है दोषियों को जरुर सजा मिलेगी।
Dhirendra Krishna Shastri

Dhirendra Krishna Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर दान-चढ़ावा चोरी पर बड़ा बयान दिया हैं, उन्होंने कहा है कि इस घटना से संतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, सनातन की क्षति हुई है, उन्होंने कहा राम मंदिर में कुकृत्य करने वालों को महादंड मिलेगा। उन्होंने मंदिर के प्रबंधन को लेकर सलाह दी और भारत के मुसलमानों से एक अपील की है।

धीरेंद्र शास्त्री इंडोनेशिया के जकार्ता में कथा करने के बाद भारत लौट आये हैं, भोपाल में भक्तों ने उनसे भेंट की और आशीर्वाद लिया, यहाँ मीडिया ने भी धीरेंद्र शास्त्री से भेंट की और उनसे बात करने का अनुरोध किया , भारी भीड़ के चलते मशक्कत के बाद मीडिया उनसे बाईट ले पाई।

इस घटना से सनातन की ही क्षति हुई है

राम मंदिर से जुड़े मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, इस घटना से लाखों करोड़ों राम भक्तों की श्रद्धा पर आघात पहुंचा है लोगों की मंदिर के प्रति और संतों के प्रति श्रद्धा में ठेस पहुंची है और जो हमारी धार्मिक सनातन परम्पराएँ है जिनसे लोग जुड़े थे उन्हें भी आघात लगा है, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा इस घटना से सनातन की ही क्षति हुई है जिन्होंने ये कुकृत्य किया उन्हें सरकारी दंड एक साथ साथ भगवान का भी दंड मिलेगा।

राम मंदिर में रहकर कुकृत्य करने वाला महादंड पायेगा

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा भगवान राम जी के यहाँ रहकर इस तरह का कुकृत्य करने वाले व्यक्ति  कड़ी सजा के पात्र हैं, उन्होंने कहा रावण ने माता जानकी का अपहरण किया था तो उसका समूल वंश नाश हो गया था और लाखों करोड़ों सनातनियों की आस्था के श्रद्धा केंद्र राम मंदिर में रहकर कुकृत्य करने वाला महादंड पायेगा।

शंकराचार्य को राम मंदिर प्रबंधन सौंपने की मांग पर पलटवार 

मंदिर प्रबंधन शंकराचार्य के हाथों में दिए जाने की मांग पर पलटवार करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा यही धर्म विरोधी ताकतें विचित्र स्थितियां बना रही हैं कि सभी मंदिरों और संतों पर प्रश्न चिन्ह खड़े किये जा रहे हैं, उन्होंने कहा सनातनी परंपरा, वैष्णव परंपरा के लोग जो भगवान के प्रति पूर्ण समर्पित हैं उन्हें ही भगवान के मंदिर की सेवा का कार्य मिलना चाहिए।

भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया जाने की सलाह 

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा विदेशों में सनातनी परंपरा को मानने वालों को इस घटना से ठेस पहुंची है,उन्होंने एक सवाल के जवाब में भारत के मुसलमानों से अपील की कि वे एक बार इंडोनेशिया जाएँ और देखें कि 5 वक्त के नमाजी दिवाली भी मनाते हैं, ईद भी मनाते हैं और कथा भी सुनते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews