कोरोना संकट के बीच जनसेवा में जुटे विधायक रामेश्वर, कोलार में किया अनाज का वितरण

कोरोना संकट के बीच जनसेवा में जुटे विधायक रामेश्वर, कोलार में किया अनाज का वितरण

भोपाल| कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से लॉक डाउन (Lockdown) में हुज़ूर विधान सभा से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा (MLA Rameshwar Sharma) विभिन्न माध्यमो से लाखो नागरिको तक भोजन-अनाज पहुंचाने में जुटे हुए है । शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कोलार के ओमनगर, कान्हा कुंज, संजय नगर, गेंहू खेड़ा, सनखेड़ी आदि क्षेत्रों के सैकड़ों जरूरतमंदों को अनाज सामग्री का वितरण किया ।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी । कोरोना से हमे डरना नही लड़ना है । इस वैश्विक महामारी में भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है . भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशयस्वि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा की तरह समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता कर रहे है । विधायक शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन के दिन से ही हुज़ूर विधान सभा के भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे हुए है . उन्होंने बताया कि विगत 1 माह से प्रतिदिन कार्यकर्ता 50 हज़ार नागरिको तक भोजन-राशन पहुंचा रहें है ।

सोशल डिस्टेंसिनग के साथ हुआ वितरण

कोलार में सैकड़ों जरूरतमंदों को अनाज वितरण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा सोशल डिस्टेंसिनग का पूर्णत: पालन कराते हुए अनाज का वितरण किया गया । इस दौरान भाजपा नेता बी एस वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, राज शर्मा, संजय राठौर,भैया लाल मालवीय, ममता राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews