रामेश्वर शर्मा ने किया मोदी सरकार के जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत, लव जिहाद पर गरजे, कहा- हर जाति के नेता हों एकजुट, बेटियों की सुरक्षा के लिए आगे आएं

उन्होंने सवाल किया कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई। इसी के साथ कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और क्रमवार आगे बढ़ रही है। वहीं, लव जिहाद के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे पूरा गिरोह सक्रिय है और सामाजिक चेतना जगाकर ही इससे लड़ा जा सकता है।
Rameshwar Sharma caste census

Rameshwar Sharma comments on Congress

Rameshwar Sharma Supports Caste Census : बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोदी सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले पर कहा है कि केंद्र सरकार हर निर्णय गरीब कल्याण के उद्देश्य से लेती है। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही लेकिन उस समय उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई। इसी के साथ उन्होंने कहा मोदी सरकार एक एक करके जनकल्याण के लिए फैसले ले रही है और ये भी उसी क्रम का हिस्सा है।

वहीं, भोपाल में सामने आए कथित लव-जिहाद प्रकरण पर भी रामेश्वर शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे बहुत बड़ा गिरोह काम कर रहा है। इसे रोकने के लिए पुलिस तो अपना काम कर रही है लेकिन इससे लड़ने के लिए सामाजिक चेतना की भी ज़रूरत है।

जातिगत जनगणना के फैसले को सही बताया

भोपाल से बीजेपी विधायक ने जातिगत जनगणना के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लंबे समय तक कांग्रेस के पास सत्ता रही है लेकिन जवाहरलाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक किसी भी प्रधानमंत्री ने इस बारे में पहले क्यों नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहले देश की गरीब जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई और इसके बाद उन्होंने जातिगत जनगणना का फैसला लिया है।

लव जिहाद को लेकर कही ये बात

हाल ही में भोपाल में सामने आए कथित लव जिहाद के मामले पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कठोर कार्रवाई के प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी मांग रही है और इसे लेकर सामाजिक चेतना जागनी चाहिए कि लव जिहाद घिनौना अपराध है और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए हरसंभव प्रयास होने चाहिए। बीजेपी विधायक ने कहा कि लव जिहाद किसी एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि इसके पीछे पूरा गिरोह काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये जाल बुना जा रहा है और इस गिरोह से लड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई के साथ सामाजिक चेतना और जातिगत नेताओं को भी सजग होना होगा। उन्होंने कहा कि हर जाति के नेताओं को इकट्ठा होकर बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होना होगा।

[dgv_vimeo_video id=”1080490957″]

[dgv_vimeo_video id=”1080491129″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews