जयपुर पहुंचे रणबीर-आलिया और नीतू सिंह, क्या गुपचुप सगाई का है इरादा?

जयपुर पहुंचे रणबीर-आलिया और नीतू सिंह, क्या गुपचुप सगाई का है इरादा?

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbeer kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) दो दिन से जयपुर में हैं। उनके इस वेकेशन में रणबीर की मां नीतू सिंह भी साथ हैं। फिलहाल ये रणथंबोर में हैं और वहां इनके साथ और कुछ करीबी दोस्त भी है। वहीं रणवीर सिंह (Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण  (Deepika padukone) भी उसी होटल में ठहरे हैं। एक साथ परिवार और दोस्तों के इस जमावड़े के बाद से ही रणबीर और आलिया दोनों की सगाई की अटकलें तेज़ हो गई हैं। लोगों का कहना है कि रणबीर और आलिया गुपचुप सगाई करने जयपुर गए हैं और फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैन जानना चाह रहे हैं कि क्या आने वाले साल में ये मशहूर जोड़ी शादी के बंधन में बंधने वाली है।

हालांकि इस बात से गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता और रणबीर के चाचा रणधीर कपूर ने इनकार किया है। उनका कहना है कि वे सब वहां छुट्टियां मनाने गए हैं और फिलहाल सगाई जैसी की बात नहीं हो रही। मंगलवार को नीतू सिंह ने भी अपने सोशल मीडियी अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणबीर और आलिया के साथ रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews