
Jabalpur-Yeshwantpur Express route changed
रेल प्रशासन द्वारा त्यौहार के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए रीवा से रानी कमलापति वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन दिनांक 23.10.2025 को किया जा रहा है। रेल्वे ने हर बार की तरह ही इस बार भी त्योहार में स्पेशल ट्रेनों के साथ अन्य ट्रेनों के फेरे बढ़ाए है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। दिवाली के बाद वापस घर लौट रहे यात्रियों के लिए रेल्वे ने रीवा से रानी कमलापति भोपाल वन वे ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
रीवा-रानी कमलापति वन वे पूजा स्पेशल-
गाड़ी संख्या 02122 रीवा-रानी कमलापति वन वे पूजा स्पेशल ट्रेन गुरूवार, दिनांक 23.10.2025 को एक ट्रिप रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर मध्यवर्ती स्टेशन सतना 13.20 बजे, मैहर 13.50 बजे, कटनी मुडवारा 14.50 बजे, दमोह 16.10 बजे, सागर 17.15 बजे, बीना 18.45 बजे, विदिशा 19.50 बजे आगमन कर 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
ठहराव
रेल्वे ने इस स्पेशल ट्रेन के लिए कुछ स्टेशनों को निर्धारित किया है जहां यह ट्रेन रुकेगी, इन स्टेशनों से यात्री चढ़ सकेंगे या उतर सकेंगे। यह स्पेशल ट्रेन रीवा-रानी कमलापति के बीच सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा स्टेशनों पर रूकेगी।
यात्रियों से अपील
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय-सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड कर सकते है।
