सेवा संस्थान में मूक-बधिर दिव्यांग नाबालिग से रेप मामला, पुलिस कमिश्नर को आयोग ने दिया नोटिस, मांगा जवाब

Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

Indore- Minor rape in Seva Sansthan notice issued  : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने इन्दौर शहर के विजय नगर थानाक्षेत्र में एक मूक-बधिर दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म होने से उसके गर्भवती हो जाने के मामले में संज्ञान लिया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि किशोरी इन्दौर के जिस अनुभूति विजन सेवा संस्थान में बीते चार सालों से भर्ती थी, उसी संस्थान के भीतर उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जबकि संस्थान की संचालिका का कहना है कि घटना संस्थान के बाहर ही हुई है। मामले में आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इन्दौर से 15 दिन में प्रतिवेदन तलब किया है। साथ ही यह भी कहा है कि पीडित गर्भवती बालिका की सुरक्षा व देखभाल की व्यवस्था के संबंध में भी स्पष्ट प्रतिवेदन दें।

यह था मामला 

घटना इंदौर के विजय नगर क्षेत्र के अनुभूति विजन सेवा संस्थान की है, नाबालिग को यही रखा गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि संस्थान के कर्मचारियों को किशोरी के गर्भवती होने का पता नहीं चला वही अब वह इस बात से इंकार कर रहे है कि नाबालिग के साथ संस्थान में कोई घटना हुई है। जबकी नाबालिग यहाँ करीबन 4 साल से  रह रही है। गुरुवार को किशोरी के परिजन मिलने पहुंचे तो उन्हें गर्भ ठहरने की आशंका हुई। इसके बाद उन्होंने नाबालिग के साथ रेप की शिकायत की। किशोरी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण उसे संस्थान में रखा गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत की है। मां सब्जी बेचकर परिवार का पेट पालती है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews