फर्नीचर डिजाइनर के साथ रेप, उसके साथी ने दिया घटना को अंजाम, मामला दर्ज

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

BHOPAL  NEWS : भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक फर्नीचर डिजाइनर युवती से रेप का मामला सामने आया है, 26 साल की युवती से शादी का झांसा देकर उसकी ही फील्ड के उसके दोस्त ने रेप किया, आरोपी भी फर्नीचर का काम करता है। पीड़िता की माने तो एक ही फील्ड में होने के चलते दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ने लगी, जिसके बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर जबरन उसके साथ रिलेशन बनाए। युवती ने जब विरोध किया तो जल्द शादी करने का वादा किया। इसके बाद अक्सर रिलेशन बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

युवती का शारीरिक शोषण कर लिए रुपये 

युवती ऐशबाग इलाके की रहने वाली है, पीड़ित युवती फर्नीचर डिजाइनिंग का काम करती है। काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात सम्राट कॉलोनी के रहने वाले 24 साल विशाल प्रजापति से हुई। विशाल भी फर्नीचर का काम करता है। दोनों में बातचीत होने लगी और प्रेम प्रसंग शुरू गया। दोनों की मिलने जुलने के दौरान नजदीकियाँ बढ़ गई। मार्च 2021 में विशाल ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। बहाने से उसे शंकर गार्डन, अशोका गार्डन स्थित अपने किराए के रूम पर लेकर चला गया। जहां पर उसके साथ जबरन रिलेशन बनाए। युवती के विरोध करने पर जल्द ही शादी करने का वादा किया। इसके बाद अक्सर मिलता और रिलेशन बनाता। इसी बीच युवक ने पीड़िता से 2 लाख लिए इसके बाद और पैसों की डिमांड करने लगा युवती ने जब देने की मजबूरी बताई तो युवक ने उससे बात करना बंद कर किया, युवती को यही से युवक पर शक हुआ और उसने जब शादी का दवाब बनाया तो युवक मुकर गया जिसके बाद युवती ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews