आयुष विभाग की डाक्टर से ट्यूटर ने की ज्यादती, घर में घुसकर बेटियों को पीटा, FIR

rape-with-lady-doctor-and-beaten-daughter-

भोपाल। आयुष विभाग की एक विधवा डाक्टर के साथ में बेटियों के होम ट्यूटर (ट्युशन टीचर) द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले कई सालों से पीडि़ता के साथ में ज्यादती करता आ रहा था। कल भी बदमाश महिला के घर उसकी अस्मत को तार-तार कर रहा था। इसी दौरान उनकी बेटिायां घर आ गई। जिन्हे देखने के बाद में आरोपी ने महिला सहित उसकी बेटियों से मारपीट कर दी। हालांकि मां बेटियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। 

कोलार पुलिस के अनुसार 46 वर्षीय पीडि़ता कोलार इलके  की एक कॉलोनी में रहती हैं। वह आयुष विभाग की डाक्टर हैं और भोपाल में ही पदस्थ हैं। उनकी दो बेटियां हैं, जबकि पति की 2010 में मौत हो चुकी थी। उनके घर में आरोपी धीरेंद्र बेटियों को ट्यूशन पढ़ाने आता था। वर्ष 2017 में एक दिन मौका मिलते ही बदमाश ने महिला के साथ में ज्यादती की थी। इसके बाद से आरोपी पीडि़ता को बदनाम करने की धमकी देकर आए दिन मौका मिलने पर उसकी अस्मत को लूटता था। कल भी आरोपी बेटियों की गैर मौजूदगी में फरियादिया के घर पहुंचा था। वहां उसने महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा। इसी दौरान महिला की बेटियां घर आ गई। तब पीडि़ता और बेटिायों ने आरोपी को पकडऩा चाहा। इससे गुस्साए बदमाश ने फरियादिया व बेटियों की धुनाई कर दी। हालांकि महिला ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews