यहाँ पढ़िए 30 मार्च की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

mp news

Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश की आज दिनभर की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज व सभी बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं सिर्फ एक क्लिक पर…

Lok Sabha Election 2024 : BJP की चुनाव घोषणा पत्र समिति में सीएम डॉ मोहन यादव का नाम, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, निर्मला सीतारमण संयोजक मनोनीत, देखें पूरी सूची

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में 400 पार की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणा पत्र समिति की घोषणा कर दी है, 27 सदस्यों वाली इस समिति का अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि संयोजक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण होंगी, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

Lok Sabha Election 2024: मतदान के लिए पहुंचे मतदाता की करनी होगी चिंता, तेज गर्मी, लू से बचाव करने, शुद्ध पेयजल, शेड, मेडिकल किट रखने के निर्देश

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में मौसम बदल चुका है, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है, कुछ जिलों में लू चलने लगी हैं, इसे देखते हुए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम करने के लिए निर्देश निर्वाचन आयोग ने दिए हैं, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इन भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू के संबंध में आयोग ने जारी की ये सूचना, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उच्च शिक्षा विभाग में कुल सचिव भर्ती को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।आयोग इंदौर के द्वारा कुल सचिव 2022 के पद के लिए साक्षात्कार स्थगित किए जाने के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

MP Power Project: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अडाणी पावर के साथ की साझेदारी, मध्यप्रदेश पावर प्रोजेक्ट में 26% हिस्सेदारी खरीदी

MP Power Project: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गौतम अडाणी की अडाणी पावर से मध्यप्रदेश पावर प्रोजेक्ट में 26% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्लांट की 500 मेगावाट बिजली (इलेक्ट्रिसिटी) का खुद इस्तेमाल (कैप्टिव यूज) करने के लिए एक एग्रीमेंट भी साइन किया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

Balaghat News: पूर्व सांसद मुंजारे ने विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे पर बोला हमला, घर छोड़ देने तक की कही बात, कांग्रेस प्रत्याशी को लिया आड़े हाथ

Balaghat News: सिद्धांत और उसूलों की राजनीति करने की बात करने वाले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने अपनी ही पत्नी कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पर बड़ा हमला बोला है। लोकसभा चुनाव तक उन्हें घर छोड़ देने और घर नहीं छोड़ने पर स्वयं घर छोड़कर चले जाने की बात कही है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

Excise officer ने वर्दी पहने लगाये ठुमके, वायरल वीडियो पर एक्शन, आबकारी आयुक्त ने निलंबित किया

Jabalpur News, Excise officer suspend : होली वाले दिन वर्दी पहने एक अधिकारी को ठुमके लगाना यानि डांस करना महंगा पड़ गया है,  वीडियो वायरल होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता के बीच आबकारी अधिकारी के इस आचरण पर ऐतराज जताया और इसे अशोभनीय माना, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

Gwalior News : खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, पूरा परिवार झुलसा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Gwalior News : ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से पूरा परिवार झुलस गया, आग लगने से पति पत्नी और तीन बच्चे घायल हो गए जिन्हें जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

Mandsaur पुलिस को मिली सफलता, जुआ खेलते 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मामला दर्ज

Mandsaur News : मध्य प्रदेश की मंदसौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने छापे मार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 19 हजार 500 रुपये भी जब्त किए गए हैं, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

Dabra News: आपूर्ति विभाग और FST की टीम ने अवैध गैस रीफिलिंग मामले में की छापेमार कार्रवाई, एक दुकान सील

Dabra News: डबरा में चल रहे अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के लिए FST एवं खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने साहू गैस रिपेयरिंग सेंटर एवं किराना स्टोर और वीर सिंह रिपेयरिंग सेंटर पर कार्रवाई की, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

MP Weather Update : 2 दिन तक छाए रहेंगे बादल, आज एक दर्जन जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का पूर्वानुमान

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के प्रभाव के चलते आज शनिवार को भोपाल-इंदौर समेत 10 जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किमी की रफ्तार से हवा भी चल सकती है, अधिक जानकारी के लिए यहाँ,

पढ़ें पूरी खबर 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews