बागी कांग्रेस विधायकों को सरकार से खतरा, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

बागी कांग्रेस विधायकों को सरकार से खतरा, वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा

भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के नोटिस के बाद कांग्रेस के बागी विधायक आज दोपहर में बैंगलूरु से भोपाल पहुंचेंगे। भोपाल आने से पहले सभी 19 विधायकों ने वीडियो जारी कर केंद्रीय सुरक्षा की मांग की है। विधायकों कहा उन्होंने अपनी स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है, उन्हें कमलनाथ सरकार पर भरोसा नहीं है, उनके भोपाल पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार भी करवाया जा सकता है ।उन्हें सिंधिया के हमले का भी ज्रिक किया और सुरक्षा की मांग की है।

विधायकों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हमें सीआरपीएफ की सुरक्षा मांगी हैं, हो सकता है कि हमें स्पीकर से मिलने नहीं दिया जाए। विधायकों ने यह भी कहा कि अगर परिजनों द्वारा कोई शिकायत की जाए तो उसे अमान्य कर दिया जाए।सुत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज और राज्यसभा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया विधायको से बैंगूलूरु जाकर मुलाकात कर सकते है। शिवराज देर रात दिल्ली रवाना हुए थे और सिंधिया पहले से ही वहां मौजूद है।दोनों नेताओं से मुलाकात के बाद विधायकों की शाम तक भोपाल वापसी हो सकती है।

बता दे कि विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने कांग्रेस के बागी सभी विधायकों को दोबारा से नोटिस दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने बागी विधायकों को 15 मार्च तक पेश होने का नोटिस दिया है। इसके पहले प्रजापति ने सभी 22 विधायकों को अलग-अलग दिन पर बुलाया था। लेकिन अब सभी को 15 मार्च 2020 शाम 5:00 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है।वही कांग्रेस ने भी व्हीप जारी कर सभी विधायकों को भोपाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

इधर जयपुर रखे गए कांग्रेस के विधायक भी आज रविवार सुबह भोपाल के लिए रवाना हो गए। इंडिगो एयरलाइन्स की स्पेशल फ्लाइट से सभी विधायक राजाभोज एयरपोर्ट आऐंगे।तकरीबन 11:00 बजे तक सभी विधायक जयपुर से भोपाल पहुंचेंगे । यह इंडिगो एयरलाइन्स का विशेष विमान 130 सीटर है।कांग्रेसी विधायकों के साथ उनका स्टॉफ भी इसी विमान से भोपाल आएगा कांग्रेस के 82 विधायक जयपुर में थे। राज्यपाल लालाजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा है। इसलिए कांग्रेस अपने विधायकों को वापस भोपाल ला रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews