पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम करना साहसिक और स्वागतयोग्य कदम : विष्णुदत्त शर्मा

पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम करना साहसिक और स्वागतयोग्य कदम : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) से एक्साइज ड्यूटी (ExciseDuty) कम करने की घोषणा केंद्र सरकार का एक साहसिक कदम है। इस जनहितैषी निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए। मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़े…वजन घटाने के लिए क्यों जरूरी होता है मेटाबॉलिज्म? जाने कैसे बढ़ा सकते हैं मेटाबॉलिज्म

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि ऐसे समय में जबकि रूस-यूक्रेन युद्ध के दुष्प्रभाव सभी देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचा रहे हैं, केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम करने तथा उज्जवला योजना के गैस सिलेंडरों पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का निर्णय एक साहसिक फैसला है। श्री शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कम होने से जहां देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, वहीं गैस सिलेंडरों पर दी जा रही सब्सिडी से गरीब परिवार की गृहिणियों की मुश्किलें आसान होंगी।

[dgv_vimeo_video id=”712387513″]

यह भी पढ़े…पुरानी पेंशन योजना पर नई अपडेट, राज्य सरकार ने की 17240 करोड़ रुपए लौटाने की मांग, पेंशनर्स को PF-ग्रेच्युटी का मिलेगा लाभ

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनहित में बड़ा फैसला लेते हुए #PetrolDiesel पर #ExciseDuty कम कर जनता को बड़ी राहत दी है। इस जनहितैषी निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी और वित्तमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार।

यह भी पढ़े… Ujjain News : कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन, 685 गैस सिलेंडर जब्त, एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज`

भोपाल चेम्बर आफ कार्मस के महामंत्री आदित्य मनयाँ जैन ने कहा कि यह आम जनता के लिय दूर दृष्टि का निर्णय,केन्द्र की मोदी सरकार ने प्रोट्रोल डीजल उज्जवला गैस पर एक्साइज ड्यूटी कम करके दाम कम किये है वह भारत की ग्रोथ मे बूस्टर डोज साबित होगा,महगाई घटेगी,ब्याज दरे नही बढेगी,रसोई मे महिलाओ का बजट जो बिगडा था कुछ सुधार होगा सभी उद्योग एवं आटो सेक्टर को फायदा होगा,माल ढुलाई भाडा भी कम होने से CPI खुदरा महगाई दर मे तेज गिरावट होगी जो आम जनता को राहत देगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews