MP HighCourt: पूर्व मंत्री और BJP विधायक को झटका, बढ़ सकती है मुश्किलें

जबलपुर हाईकोर्ट

भोपाल/जबलपुर।

कोरोना संकटकाल(corona crisis) के बीच उपचुनाव(by election) से पहले पूर्व मंत्री और रीवा से भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ल को झटका लगा है। जबलपुर हाईकोर्ट ने राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ चुनाव याचिका ख़ारिज करने से इंकार कर दिया है।यह याचिका 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अभय मिश्रा ने लगाई है और शुक्ल का चुनाव शून्य कर रीवा सीट पर फिर से चुनाव करवाने की मांग की गई है। ऐसे में आने वाले समय में भाजपा विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती है।

दरअसल, 2018 का विधानसभा चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के खिलाफ चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में शुक्ल पर धनबल से चुनाव लड़ने और संपत्ति की जानकारी छुपाने का आरोप लगाया गया है और इसी आधार पर चुनाव शून्य कर रीवा सीट पर फिर से चुनाव करवाने की मांग की गई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने शुक्ल के खिलाफ दायर चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव की कोरोना आपदाकालीन एकलपीठ ने चुनाव याचिकाकर्ता कांग्रेस की टिकट पर पराजित प्रत्याशी अभय मिश्रा को तकनीकी खामियां दूर करने दो सप्ताह की मोहलत दे दी। मामले की सुनवाई के दौरान अंतरिम आवेदनकर्ता भाजपा विधायक राजेंद्र शुक्ला की ओर से पक्ष रखा गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews