रेरा में नहीं रजिस्ट्रार पद, इस्तीफे की खबरें गलत

registrar-post-not-in-rera-resignation-reports-wrong

भोपाल| रेरा के रजिस्ट्रार के इस्तीफे की ख़बरों के बाद मध्यप्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने स्पष्टीकरण दिया है| रेरा प्राधिकरण के सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम बताया है कि मध्यप्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में रजिस्ट्रार नाम का कोई पद स्वीकृत नहीं है और ना ही इस पद पर प्राधिकरण की स्थापना से लेकर अब तक किसी तरह की नियुक्ति रेरा प्राधिकरण द्वारा की गई है। रेरा में तथाकथित रजिस्ट्रार की नियुक्ति तथा इस्तीफे का समाचार पूरी तरह निराधार है।  

दरअसल, पिछले दिनों मध्यप्रदेश भू संपदा अपीलीय अधिकरण के रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किए गए एसएन रूपला ने अपना इस्तीफ़ा दिया था| जिसके आदेश सामने आये थे| जिसके बाद समाचार पत्रों में इस तरह की खबरे प्रकाशित हुई थी कि रेरा के रजिस्ट्रार ने इस्तीफ़ा दिया है| इसको लेकर रेरा प्राधिकरण ने साफ़ किया है कि रेरा में रजिस्ट्रार नाम का कोई पद स्वीकृत नहीं है| दरअसल, यह पद मध्यप्रदेश भू संपदा अपीलीय अधिकरण में होता है| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews