पत्रकार अंशुमान भार्गव के लेखों के संकलन का विमोचन शनिवार को, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल होंगे

पत्रकार अंशुमान भार्गव के लेखों के संकलन का विमोचन शनिवार को, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शामिल होंगे

 Book Release of journalist Anshuman Bhargava articles: शनिवार को  दिवंगत पत्रकार और “द हितवाद” के पूर्व राज्य संपादक अंशुमान भार्गव के लेखों के संकलन का विमोचन होने जा रहा है। केंद्रीय खादय प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल “बाय द वे..” शीर्षक की पुस्तक का विमोचन करेंगे। 15 जुलाई को सुबह 11.30 बजे होटल Courtyard by Marriott में ये आयोजन होगा।

इस अवसर पर, जो कि “बाय द वे..” शीर्षक से एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है, उसका विमोचन करेंगे पीपुल्स ग्रुप की ट्रस्टी और निदेशक डॉ. मेघा विजयवर्गीय और पीपुल्स ग्रुप के निदेशक मयंक विश्नोई भी उपस्थित रहेंगे। इन्होने पहल की है अंशुमान भार्गव की स्मृति का सम्मान करने के लिए और इसी क्रम में उनके लेखों के संकलन को एक पुस्तक के रूप में ढाला है। “बाय द वे…” को कॉफी टेबल बुक प्रारूप में प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक, अंशुमान भार्गव को श्रद्धांजलि है जिनके ऑप-एड और तीखे लेख उनके नियमित कॉलम “बाय द वे …” शीर्षक से छपते थे। शनिवार को लॉन्च हो रही पुस्तक दो दशकों की अवधि में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अविस्मिरणीय योगदान को दर्शाती है।

बता दें कि 22 मई, 1997 को जबलपुर में आए भयानक भूकंप के प्रामाणिक विवरण के माध्यम से अंशुमान भार्गव ने एक पत्रकार के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाना शुरू किया। इसके बाद उन्हें इस बात का श्रेय जाता है कि वे वे मध्य भारत में एक अंग्रेजी दैनिक के सबसे कम उम्र के संपादकों में शुमार रहे। उन्होंने पर्यावरण, वन्य जीवन, कानून व्यवस्था, सुरक्षा और विकास पर विस्तार से लिखा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews