राहत : नीचे आ रहा संक्रमितों का ग्राफ, लेकिन मौत के आंकड़े डरावने, 24 घंटे में 30 की गई जान

corona virus havoc reduce in jabalpur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है, हालांकि रोजाना सामने आ रहे संक्रमितों के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है| लेकिन मौत का आंकड़ा अब भी भयावह स्थिति में है| प्रदेश में आज 1639 नए कोरोना संक्रमित मरीज (Corona infected patient) सामने आये हैं| वहीं पिछले 24 घंटे में 30 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 31725 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 244 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 30086 सैंपल नेगेटिव और 1639 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं| प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 40 हजार 307 हो गई।

प्रदेशभर में 2228 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 30 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2,518 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ्य होने वालों मरीजों की 1 लाख 20 हजार 267 हो चुकी है| इंदौर में सर्वाधिक 482 नए केस मिले हैं| वही भोपाल में 242 ग्वालियर में 62 जबलपुर में 144 नए केस मिले हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews