मध्यप्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर

मध्यप्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर

भोपाल।

मध्यप्रदेश (madhypradesh) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों(Contract health workers) के लिए राहत की खबर है। ऑल इंडिया एनएचएम संघ (All India NHM Union) ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को संज्ञान में लिखा है।इसके लिए संघ ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव व मिशन संचालक(Health Minister, Principal Secretary and Mission Director) को चेतावनी पत्र जारी किया है।इसकी जानकारी खुद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मप्र के प्रांताध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान ने दी है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। ये कोरोना से लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिनकी देशभर में सराहना की जा रही है, लेकिन मध्य प्रदेश के ये कर्मचारी सरकार से लंबे वक्त से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।हाल ही में इन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ काला दिवस मनाया था। इस दौरान प्रदेश भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काली पट्टी , काले कपड़े, काला मास्क, काला चश्मा और काली टोपी लगाकर काम किया था।इस संघर्ष का असर हुआ है और ऑल इंडिया एनएचएम संघ ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को संज्ञान में लिया है।संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर मामला उठाने व मध्यप्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि प्रदेश सरकार लगातार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को उपेक्षित व शोषित कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 2 वर्ष पहले पांच जून के दिन सामान्य प्रशासन विभाग ने संविदा नीति घोषित की थी। इसमें संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण और नियमितिकरण प्रक्रिया पूरी होने तक रेगुलर कर्मचारियों के सब कार्ड से 90 प्रतिशत वेतन देने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सरकार के निर्देशों को 2 वर्ष होने को है। लेकिन अब तक इन्हें लागू नहीं किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews