MP News : किसानों के लिए राहत भरी खबर, सीएम का बड़ा बयान- सोयाबीन फसल में नुकसान का होगा सर्वे, मिलेगी राहत

shivraj singh chouhan

MP Farmers 2023 : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बीते दिनों हुई बारिश से फसलों के नुकसान को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक बार फिर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि यदि सोयाबीन की फसल में कहीं नुकसान हुआ होगा तो जल्दी ही सर्वे करवाकर राहत राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को समृद्ध और देश का अग्रणी राज्य बनायेंगे।रविवार को वे सीहोर जिले के मरदानपुर गांव में 46 करोड़ 22 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण करने पहुंचे थे।

सीएम ने आगे कहा कि जनमानस का असीम आशीर्वाद प्रदेश के विकास और लोगो के जनकल्याण की योजनाएं बनाने की शक्ति देता हैं। यही वजह है कि विकास के लिये सरकार को धन की कमी नही होती जबकि दूसरी सरकारें पैसा नही होने का रोना रोती हैं। बेघरबार लोगों के लिए मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना बना दी है जिससे प्रधानमंत्री आवास में जिनके नाम छूट गए हैं उन्हें भी घर बनाने के लिये पैसा मिल सके।

फसलों का सर्वे करवाकर जल्द राहत राशि देगी सरकार

सीएम ने कहा कि अशोक नगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों के लिये सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी। चंदेरी के ऐतिहासिक जागेश्वरी माता मंदिर में जागेश्वरी माता मंदिर लोक बनाया जायेगा।  अशोक नगर और चंदेरी क्षेत्र के विकास के लिये पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी। किसानों के लिये सूखे के संकट में हर संभव मदद की जायेगी। राज्य सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। उन्हें सर्वे कराकर जल्द राहत राशि वितरित की जाएगी। वे अशोकनगर जिले की चंदेरी तहसील में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में किसानों को मिल रहे 12000

सीएम शिवराज ने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा 6000 रूपए दिए जाते है, अब प्रदेश सरकार की ओर से भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6000 रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। इससे किसानों को प्रतिवर्ष 12000 रूपए की राशि मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टा दिया जाएगा और उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे।

फसल क्षति की भरपाई करेगी सरकार

बता दे कि बीते दिनों भी सीएम ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा था कि अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसल क्षति हुई है, उनका सर्वें कराकर बीमा कम्पनी और सरकार नुकसान की भरपाई करेगी। RBC 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी। वही कृषि मंत्री कमल पटेल भी कह चुके है कि जिन किसानों का बीमा है, उन्हें बीमा के माध्यम से फसलों का मुआवजा दिया जाएगा और जिन किसानों का बीमा नहीं है उन्हें आरबीसी 6-4 के तहत रिपोर्ट सामने आने के बाद बीमा राशि और मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। दोनों ही स्थिति में किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक ने की थी सीएम से ये मांग

बता दे कि बीते दिनों कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा था कि शिवराज जी, प्रदेश का किसान बेहद परेशान है उसे सोयाबीन का मूल्य नहीं मिल रहा। कम से कम ₹5000 में सोयाबीन बिके। यदि इससे कम में बिकता है तो भावांतर की राशि सरकार तुरंत दे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews