अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, पहले की तरह मिलेगा सामान्य अवकाश, दिसंबर से मिलेगा लाभ, निर्देश जारी

Government employees

MP Police Employees Officer General Holidays : मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दिसंबर से फिर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पहले की तरह सामान्य अवकाश का लाभ मिलने लगेगा ।खबर है कि इस संबंध में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

त्यौहारों-चुनावों को लेकर लगाया गया था प्रतिबंध

दरअसल, मप्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए सितंबर अंत में पुलिस विभाग ने सभी कर्मचारियों अधिकारियों के सामान्य अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया था, इस संबंध में पुलिस महानिदेशक द्वारा आदेश भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि केवल अपरिहार्य परिस्थितियों में सीमित अवधि के लिए अवकाश दिया जाएगा। प्रदेश में आगामी महीनों में त्यौहारों, वीवीआईपी भ्रमण एवं विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए  समस्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।यह निर्देश सभी प्रकार के अवकाश पर लागू होगा।

मतगणना के बाद फिर मिलेगा अधिकारियों कर्मचारियों को अवकाश का लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  अब चुंकी लगभग सभी त्यौहार खत्म हो चुके है और विधानसभा चुनाव की वोटिंग भी हो चुकी है और अब तीन दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे, इसके बाद कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को पहले की तरह सामान्य अवकाश मिलेगा ।आदेश में कहा गया है कि तीन दिसंबर को चुनाव के परिणाम आने के बाद कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पहले से ही अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews