किसानों को राहत, तेवड़ायुक्त चना समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा

किसानों को राहत, तेवड़ायुक्त चना समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों को बड़ी राहत मिली है, तिवड़ायुक्त चना (Gram) बेचने में किसानों (Farmers) को आ रही दिक्कत अब दूर हो गई है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के प्रयासों से मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर दो प्रतिशत तक तिवड़ायुक्त चना भी खरीदा जायेगा। भारत सरकार द्वारा इसकी अनुमति प्रदान की गई है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विगत सप्ताह प्रस्ताव भेजकर 2 प्रतिशत तक तिवड़ायुक्त चना किसानों से खरीदे जाने के लिये अनुरोध किया गया था, जिसे भारत सरकार द्वारा स्वीकार कर अनुमति प्रदान कर दी गई है। अब रबी विपणन वर्ष 2020-21 में किसानों से समर्थन मूल्य पर तिवड़ायुक्त चना खरीदा जा सकेगा। मंत्री श्री पटेल ने प्रस्ताव स्वीकार करने एवं अनुमति प्रदान करने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है चने की उपज में तेवड़ा का एक भी दाना मिला होने पर समर्थन मूल्य केंद्रों पर उसे रिजेक्टर कर दिया जाता था। ऐसे में परेशान किसान मजदूरों को अतिरिक्त पैसा देकर उपज से तेवड़ा अलग करवा रहे थे| अब समर्थन मूल्य पर दो प्रतिशत तक तिवड़ायुक्त चना भी खरीदा जायेगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews